प्रश्न 1. आचार्यकुलम् में प्रवेश की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर आचार्यकुलम् में प्रवेश सिर्फ पांचवी कक्षा में होता है, जिसके लिए 10 दिसम्बर को संवाद केन्द्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रूपये की फीस है, और 10 दिसम्बर को ही संवाद होगा यह तिथि निश्चित है I टेस्ट के बाद जो अभ्यर्थी पूरे भारत में टॉप 500 में आते हैं, उन्ही को 7 दिन के कैंप के लिए बुलाया जाता है और उन्ही अभ्यर्थियों में से 120 बच्चों की मेरिट लिस्ट कक्षा पांचवी में एडमिशन के लिए निकलती है |
प्रश्न 2. संवाद के लिए क्या हरिद्वार ही आना पड़ेगा ?
उत्तर नहीं, इसके लिए पुरे देश में 23 परीक्षा केंद्र हैं, इनकी सूची नवम्बर माह से पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी, उनमे से ही अभ्यर्थी अपने निकटतम परीक्षा केंद्र को सेलेक्ट करके संवाद हेतु जा सकता हैI |
प्रश्न 3 . संवाद में किस तरह के प्रश्न आते हैं ?
उत्तर संवाद में बच्चे से जो कक्षा 4 के स्तर का गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा के प्रश्न आते है I यह संवाद 100 नंबर का होता है और सभी प्रश्न objective type होते हैं |
प्रश्न 4 आचार्यकुलम् में शिक्षा का माध्यम क्या है?
उत्तर आचार्यकुलम् में शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी है और साथ में हिंदी, संस्कृत, वेद व शास्त्र की भी शिक्षा दी जाती है I
प्रश्न 5. क्या लड़कियों के लिए भी यही प्रवेश प्रक्रिया है ?
उत्तर हाँ, बेशक लड़कियों के लिए भी यही प्रवेश प्रक्रिया है और 120 बच्चों में 40 लड़कियां और 80 लड़के चयनित होते हैं I लड़कों व लड़कियों की कक्षाएं व हॉस्टल अलग अलग हैं I
प्रश्न 6. कक्षा पांचवी की पूरी फीस कितनी है?
उत्तर कक्षा पांचवी के लिए पूरे साल का 1,80,000 दो किश्तों में जमा करवाना पड़ता है I इसमें बच्चे के रहने-खाने और पढाई का खर्च सम्मिलित होता है, इसी मे 10,000 सिक्योरिटी फण्ड और 10,000 इम्प्रेस्ट भी समिलित होता है |
प्रश्न 7. इम्प्रेस्ट मनी से क्या अभिप्राय है?
उत्तर विद्यार्थी विद्यालय के स्टोर से जो भी सामान लेता है, उसकी कीमत इम्प्रेस्ट मनी देय खाते में सम्मिलित हो जाती हैI यह विद्यार्थी पर होने वाला वास्तविक खर्च होता है |
प्रश्न 8. क्या फीस बाकी कक्षाओं के लिए भी इतनी ही है ? या ज्यादा है ?
उत्तर बाकी सभी कक्षाओं के लिए फीस 1,40,000 प्रतिवर्ष है, लेकिन भविष्य में ये बढ़ भी सकती है I
प्रश्न 9. कक्षा पांचवी में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु कितनी होनी चाहिए ?
उत्तर कक्षा पांचवी में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु प्रवेश वर्ष में 1 अप्रैल तक 9 से कम और 11 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, और बच्चा कक्षा चार में शिक्षारत होना चाहिए | जन्म तिथि में किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं है |
प्रश्न 10. अगर बच्चा 5th में ही पढ़ रहा है तो क्या दुबारा उसे 5th में ही रिपीट करा सकते हैं?
उत्तर हाँ, पर उसकी आयु 11 वर्ष से कम होनी चाहिए I